फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सेहरामऊ उत्तरी में पहुंचे हाथी ने धार्मिक स्थल की झोंपड़ी, सामान किया तहस नहस

Mon, 02 Nov 2026 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
सेहरामऊ के गांव पिपरा में हाथी ने तहस-नहस की झोपड़ी-संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सेहरामऊ उत्तरी। जंगल से रात को गांव पिपरा मुजप्ता के धार्मिक स्थल पहुंचे हाथी ने धार्मिक स्थल पर पड़ी झोंपड़ी को तहस नहस कर दिया। पुजारी ने बमुश्किल भाग कर एक आम के पेड़ पर चढक़र जान बचाई। खेतों में घुसकर हाथी ने गन्ना की फसल खाई और खराब की। सूचना पर पहुंची खुटार रेंज की टीम को हाथी के पैरों के निशान मिले। मात्र एक हाथी होने से 28 अक्तूबर की रात को पूरनपुर नगर में उत्पात मचाने वाला हाथी तो नहीं लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन

घटना शनिवार रात करीब नौ बजे की है। जंगल की ओर से सिद्धबाबा स्थल पहुंचे हाथी ने पुजारी की झोंपड़ी तहस नहस कर दी। झोंपड़ी में रखी साईकिल, चारपाई आदि सामान क्षतिग्रस्त हो गया। झोंपड़ी में सो रहे पुजारी हरिदास ने बमुश्किल भागकर और कुछ दूरी पर पहुंचकर पेड़ पर चढक़र जान बचाई। पुजारी ने बताया कि एक हाथी था। उससे बचकर भागने के बाद एक पेड़ पर चढ़ गया। घंटों चुपचाप बैठा रहा। हाथी की आहट न होने पर पेड़ से उतर कर भागकर गांव पहुंसा और लोगों को जानकारी दी। हाथी ने इसके अलावा गांव अवनीश शर्मा, श्रीपाल, अरविंद, हरिओम तिवारी, ओमप्रकाश कुशवाह, गुड्डू, प्रेम कुमार, नानक चंद, हरीशचंद्र, विनोद और राजकुमार के गन्ने के खेत में घुसकर फसल खाई और खराब की। सूचना पर रविवार सुबह खुटार रेंज की टीम पहुंची। खुटार रेंजर दिनेश बटोला ने बताया कि गांव पिपरा मुजप्ता में एक हाथी आने की सूचना पर टीम को भेजा गया था। टीम को हाथी के पैरों के निशान मिले। हाथी ने झोंपड़ी तहस नहस की है। हाथी की निगरानी को टीम लगाई गई है। हाथी पूरनपुर नगर में उत्पात मचाने वाला है या दूसरा इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें