फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सेल्हा गांव के 25 घरों में पहुंचाई जाएगी बिजली

Thu, 19 Jun 2025 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पीटीआर के बराही रेंज के जंगल से सटे सेल्हा गांव के 25 घर लंबे समय बाद रोशनी से जगमग होंगे। इसके लिए बुधवार को यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक के पदाधिकारियों की ओर से पीटीआर मुख्यालय में एमओयू साइन किया गया है।
विज्ञापन

बैंक के सीएसआर फंड से सेल्हा गांव के 25 घरों में सोलर पावर प्लांट के जरिए बिजली पहुंचाने के प्रयास किए जाएंगे। जंगल की चौकियों पर व्यवस्थाएं बेहतर की जाएंगी। जंगल से सटे गांवों के लोगों को अन्य माध्यमों से आमदनी बढ़ाने पर भी जोर देने के प्रयास किए जाएंगे। संस्था की ओर से 12 सौ एकड़ भूमि पर हो रही हल्दी की खेती की प्रक्रिया से लेकर ब्रांडिंग तक के कार्य कराए जाएंगे। संस्था की सेक्रेटरी अर्चना गोयल की ओर से एमओयू साइन किया गया। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि कंपनी के प्रयासों से व्यवस्थाओं में सुधार होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें