फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मरम्मत कार्य के चलते दो घंटे बाधित रही बिजली

Tue, 03 Jun 2025 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। रामलीला फीडर पर हुए मरम्मत कार्य के चलते 3500 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति दो घंटे तक बाधित रही। इससे 17 हजार से अधिक लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के रामलीला फीडर के टाउन एक के ट्रांसफार्मर में अर्थिंग का काम कराया गया है। इस वजह से शटडाउन लिया गया। फीडर से जुड़े स्टेशन मार्ग, लाल मार्ग, नई बस्ती, सुनगढ़ी के आसपास, काला मंदिर, बल्लभ नगर, जोशी टोला आदि जगहों के 3500 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति दो घंटे से ज्यादा बाधित रही। इससे यहां के उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, एकता नगर, आवास विकास, निरंजनकुंज, अवध नगर, सुरभि कॉलोनी, सिविल लाइंस साउथ, गोदावरी स्टेट आदि इलाकों में बिजली कटौती की समस्या से उपभोक्ता परेशान होते रहे। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि रामलीला फीडर पर मरम्मत कार्य कराया गया। इससे बिजली प्रभावित रही। अन्य जगहों पर आपूर्ति सही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें