फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आंधी-बारिश में लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था, जगह-जगह हुए फाॅल्ट

Tue, 27 May 2025 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में आई आंधी-बारिश से जगह-जगह फाल्ट हुए। इससे उपभोक्ताओं को बिजली कटौती से परेशानी हुई। वहीं, शेर मोहम्मद में पालिका प्रशासन की ओर से लिए गए शटडाउन से बिजली नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

रविवार की रात आई तेज आंधी-बारिश में शहर के टनकपुर हाईवे स्थित डीएम आवास के सामने मोहल्ले में जाने वाली गली के पास लगा पोल टूट गया। इससे सौ उपभोक्ताओं को सोमवार सुबह तक बिजली नहीं मिल सकी। खकरा फीडर में तकनीकी समस्या आने से यहां बिजली बाधित रही। रामबिहार में लाइट न मिलने से उपभोक्ता परेशान हुए। चौक बाजार स्थित साहूकारा में फेस की समस्या बनी रही। इसके अलावा शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, नई बस्ती, एकता नगर,बल्लभ नगर, राजाबाग,मधुवन कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, तुलाराम, आवास विकास, मदीना शाह,खैरूल्लाशाह आदि इलाकों में बिजली कटौती की समस्या बनी रही। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि कुछ जगहों पर दिक्कत आई थी। इसे टीम को मौके पर भेजकर सही करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें