फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से छह गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
हरीपुर जंगल में बिजली हाईटेंशन लाइन पर गिरा पेड़  वीडियो ग्रेब
विज्ञापन
पूरनपुर। हरीपुर रेंज के जंगल में हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से बाढ़ प्रभावित और जंगल किनारे के छह गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भाकपा माले नेताओं ने अधिशासी अभियंता (ईई) को पत्र भेजकर गांवों में अघोषित बिजली कटौती पर रोष जताया।
विज्ञापन


शेरपुर उपकेंद्र से चंदिया हजारा के लिए हरीपुर जंगल से होकर हाईटेंशन लाइन डाली गई है। शुक्रवार सुबह जंगल में हाईटेंशन लाइन के ऊपर पेड़ गिरने से गांव चंदिया हजारा, राहुलनगर, खिरकिया बरगदिया, ढक्काचांट, ध्रुव कॉलोनी, परितोष कॉलोनी की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शाम चार बजे हाईटेंशन लाइन को ठीक कराकर बिजली आपूर्ति सुचारू की गई। मगर लो-वोल्टेज से उपभोक्ता परेशान रहे।
कुछ देर आपूर्ति चलने के बाद फिर बंद हो गई। बाढ़ प्रभावित गांवों में खराब बिजली आपूर्ति पर भाकपा (माले) के जिला सचिव देवाशीष राय, अफरोज आलम, देवीदयाल, नगीना राम ने अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर अघोषित बिजली कटौती पर रोष जताया है। पत्र में कहा गया है कि क्षेत्र के गांवों को तीन से चार घंटे बिजली आपूर्ति मिल पा रही है। रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति कराने की मांग की।
विज्ञापन

इसके अलावा भाकियू नेताओं ने अघोषित बिजली कटौती के विरोध में उप खंड अधिकारी से मिलकर बिजली आपूर्ति में सुधार कराने की मांग की। जेई आशुतोष कुमार ने बताया कि टूटी बिजली लाइन को सही करा दिया गया है। देहात में दिन में 11 बजे से अपराह्न दो बजे और शाम को पांच बजे से बिजली आपूर्ति देने का रोस्टर चल रहा है। पूरे दिन खराबी से बिजली आपूर्ति नहीं रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें