फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से बाढ़ प्रभावित छह गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

Sat, 19 Jul 2025 01:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से बाढ़ प्रभावित छह गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पूरे दिन बिजली आपूर्ति न मिलने से उपभोक्ताओं को भारी असुविधा हुई। फीडर नंबर दो में फाल्ट की वजह से साढ़े छह हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन


बाढ़ प्रभावित गांव चंदिया हजारा, राहुलनगर, खिरकिया बरगदिया, ढक्काचांट, ध्रुव कॉलोनी, परितोष कॉलोनी शारदा नदी के समीप और हरीपुर जंगल के किनारे है। इन गांवों में बिजली आपूर्ति शेरपुर विद्युत उपकेंद्र से की जाती है। हाईटेंशन लाइन जंगल से होकर निकली है। शुक्रवार को जंगल में हाईटेंशन लाइन पर जंगल में पेड़ गिरने से गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पूरे दिन बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं की जा सकी। नगर के फीडर नंबर दो में खराबी से बृहस्पतिवार शाम साढ़े नौ बजे साढ़े छह हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब पौन घंटे बाद फाल्ट सही होने पर आपूर्ति सुचारु की गई। मगर, रात साढ़े 12 बजे फिर फाल्ट से फीडर दो की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब आधा घंटे बाद बिजली आपूर्ति सुचारु हुई। शुक्रवार सुबह फीडर नंबर दो में सवा छह बजे सती मठिया के पास हाईटेंशन लाइन का तार टूटने पर फिर डेढ़ घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। खराब बिजली आपूर्ति से फीडर के साढ़े छह हजार उपभोक्ताओं को भारी असुविधा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें