फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चार घंटे ठप रही आधे नगर की बिजली आपूर्ति, उपभोक्ताओं में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। नगर में रामनवमी शोभायात्रा को लेकर आधे नगर की बिजली आपूर्ति चार घंटे ठप रही। बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं को दिक्कतें झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


नगर में कोई जुलूस, शोभयात्रा को लेकर आधे नगर की बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है। मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी के रोड शो की वजह से करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। बुधवार को नगर में रामनवमी शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा सनातन धर्म ठाकुरद्वारा मंदिर से करीब दो बजे शुरू हुई, लेकिन इससे कुछ देर पहले ही स्टेशन मार्ग, बाजार मार्ग सहित आधे नगर की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई।
विज्ञापन

इसके कुछ देर बाद फीडर चार की भी आपूर्ति बंद की गई। जिन सड़कों से शोभायात्रा निकली। उस क्षेत्र की भी आपूर्ति सुचारू नहीं की गई। शाम छह बजे शोभायात्रा समाप्त हो गई। इसके बाद साढ़े छह बजे बिजली आपूर्ति सुचारू की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें