बीसलपुर। मोहल्ला दुबे में विद्युत लाइन में खराबी आने से बृहस्पतिवार को पांच घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। इसकी वजह से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत हुई।
बृहस्पतिवार को दोपहर लगभग 12 बजे मोहल्ला दुबे की बिजली लाइन में खराबी आ गई थी। लाइन खराब होते ही मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। शाम पांच बजे आपूर्ति सुचारू हो पाई। पांच घंटे आपूर्ति ठप होने से भयंकर गर्मी में उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत हुई।
इस बाबत उपखंड अधिकारी आरएन गुप्ता ने बताया कि लाइन खराब होते ही कर्मचारी सही करने में जुट गए थे। लाइन सही होने पर विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। संवाद
दिन में बिजली काटे जाने का आरोप
बीसलपुर। पूर्व प्रधान कैलाश चंद्र शर्मा ने गांव बैरा में हो रही बिजली कटौती की शिकायत को लेकर जिलाधिकारी संजय सिंह पत्र भेजा है।
उन्होंने कहा कि पावर कारपोरेशन के कर्मचारी तार टूटने की बात कहकर उनके गांव में पिछले काफी समय से दिन के समय विद्युत आपूर्ति काट देते हैं, जिसे शाम को सुचारू करते हैं। इससे उपभोक्ताओं को दिन के समय काफी ज्यादा दिक्कत होती है।
इस संबंध में पावर कारपोरेशन के स्थानीय अधिकारियों से कई बार संपर्क साधा, लेकिन आज तक कोई नतीजा नहीं निकला, जिससे समस्या बरकरार है। पत्र में मामले की जांच कराने और दिन के समय विद्युत आपूर्ति न काटे जाने की व्यवस्था कराने की मांग की गई है। संवाद