फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आठ ग्राम विकास अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रशासनिक आधार पर जिला विकास अधिकारी ने आठ ग्राम विकास अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। उनको अलग-अलग ब्लॉकों में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन

एक ही ब्लॉक में बीते तीन वर्ष से तैनात ग्राम विकास अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर उनको दूसरे ब्लॉक में भेजा गया है। जिला विकास अधिकारी शैलेन व्यास की ओर से जारी आदेश में पूरनपुर ब्लॉक में तैनात पूरनसिंह राणा को मरौरी, अमरिया में तैनात विजय कुमार को पूरनपुर, पूरनपुर में तैनात धर्मेंद्र को बिलसंडा, बिलसंडा में तैनात अरेंद्र गंगवार को पूरनपुर भेजा गया है।
इसके अलावा बरखेड़ा ब्लॉक में तैनात मेवालाल को मरौरी, पूरनपुर में तैनात रुपेश सिंह को बरखेड़ा, सुधीर कुमार को ललौरीखेड़ा और बिलसडा में तैनात शिखा को अमरिया भेजा गया है। इन लोगों ने स्वेच्छा से अपने ब्लॉक बदलवाने के लिए प्रार्थनापत्र दिया था।
विज्ञापन



चार ग्राम पंचायत अधिकारियों का निदेशक को भेजा प्रस्ताव
जिले के अलग- अलग ब्लॉकाें में तीन वर्ष से टिके चार सचिवों के तबादले के लिए जिला पंचायतराज अधिकारी सतीश कुमार ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। इसमें पूरनपुर ब्लॉक के वसीम, मरौरी के सचिन और आरुषि तथा ललौरीखेड़ा के अखिलेश गुप्ता शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें