फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पांच दिन से ठप है रामनगर के एक तिहाई हिस्से की विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव रामनगर का एक ट्रांसफार्मर फुंक जाने से एक तिहाई गांव में पिछले पांच दिनों से विद्युत व्यवस्था ठप है। भीषण गर्मी में ग्रामीणों को काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

रामनगर के प्रधान कुंदनलाल मौर्य ने बताया कि उनके गांव में तीन ट्रांसफार्मर लगे हैं। इनमें से एक ट्रांसफार्मर पांच दिन पूर्व फुंक गया था। पावर कारपोरेशन के अधिकारियों को उसी दिन इसकी सूचना दे दी गई, लेकिन उन्होंने अब तक नया ट्रांसफार्मर लगवाना तो दूर फुंके हुए ट्रांसफार्मर को आकर देखा तक नहीं । ट्रांसफार्मर फुंका होने से गांव की एक तिहाई आबादी में बिजली व्यवस्था ठप है। भीषण गर्मी में ग्रामीणों को काफी ज्यादा दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने फुंका हुआ ट्रांसफार्मर तत्काल बदलवाने की मांग की है। अधिशासी अभियंता अमित कुमार आनंद ने बताया कि रविवार हो समस्या का समाधान हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें