फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वर्षा से शहर के मोहल्लों की बिजली आपूर्ति प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। वर्षा से शहर और ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। रामलीला फीडर की रिले में ब्लाॅस्ट हो जाने से शहर के कई मोहल्लों की बिजली कई घंटे गुल रही। ट्रिपिंग की समस्या भी रही। बिजली न आने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

शनिवार की सुबह बारिश शुरू होते की शहर में कई मोहल्लाें की बिजली गुल हो गई। रामलीला फीडर की रिले में सुबह आठ बजे तकनीकी खराबी आने से ब्लाॅस्ट हो गया। इससे इस क्षेत्र के करीब 2500 उपभोक्ताओं को दो घंटे से अधिक समय तक बिजली के दर्शन नहीं हुए।
विज्ञापन

कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके बाद बिजली मिली भी तो बार-बार ट्रिपिंग ने परेशान कर दिया। ब्लाॅस्ट की वजह से रामलीला फीडर के स्टेशन रोड, लाल रोड, सुनगढ़ी थाना, नई बस्ती, थान सिंह, देशनगर समेत कई मोहल्ले प्रभावित रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा नकटादाना बिजली केंद्र में फाॅल्ट होने से बिजली सप्लाई बाधित रही। कर्मचारी देर शाम तक शहर की बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कर सके। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि वर्षा की वजह से कुछ जगहों पर फाॅल्ट आया था। जिन्हें तत्काल कर्मचारियों को भेजकर दुरुस्त करा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें