फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तीन घंटे बाधित रही ढाई हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
पीलीभीत के सुनगढ़ी थाने के पास बिजली सही करता कर्मी।स्रोत:ऊर्जा निगम
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के कुछ इलाकों में मरम्मत कार्य के चलते तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। करीब ढाई हजार उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा कई अन्य मोहल्लों में भी बिजली कटौती से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

शहर में पिछले कुछ दिनों से जमकर बिजली कटौती हो रही है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं। मंगलवार को सुनगढ़ी तिराहे से नई बस्ती को ओर जाने वाले मार्ग पर बंच केबल का काम कराया गया। इससे शहर के मोहल्ला नई बस्ती, चावला चौराहे के आस-पास, अग्रवाल सभा के आस-पास और बल्लभ नगर के करीब ढाई हजार उपभोक्ताओं को तीन घंटे बिजली कटौती से परेशान होना पड़ा।
इसके बाद इन इलाकों में बिजली कटौती होती रही। वहीं शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, एकता नगर, निरंजनकुंज, सुरभि कॉलोनी, रामवाटिका, तुलाराम, काला मंदिर सहित अन्य इलाकों में उपभोक्ता बिजली कटौती से परेशान रहे। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि मरम्मत कार्य के चलते कुछ इलाके प्रभावित रहे थे। जिसे सही करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें