फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एसएसबी जवान का शव गांव पहुंचा, सलामी दी गई

Sun, 03 Sep 2023 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
जवान के शव को दी गई सलामी ।
विज्ञापन
कलीनगर। धुरिया पलिया गांव निवासी सशस्त्र सीमा बल के जवान मनतेज सिंह का शव रविवार को उनके गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। मनजीत सिंह अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे। शुक्रवार रात्रि नौ बजे ड्यूटी के दौरान अचानक ऑक्सीजन लेवल गिर जाने से उनकी मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन

रविवार को उनका शव घर पर पहुंचा। सलामी देने के लिए सशस्त्र सीमा बल के जवानों के अलावा पूरनपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार, एसओ अंचल कुमार और कलीनगर के तहसीलदार हेमराज बोनाल पहुंचे। जवान की पत्नी मनजीत कौर और पिता अजीत सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके एक पुत्र और एक पुत्री है। सलामी देने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें