फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-बारिश से छह घंटे से ज्यादा बिजली सप्लाई ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। आंधी-बारिश के बाद शहर की बिजली सप्लाई ठप पड़ गई। ग्रामीण इलाकों में बिजली के तारों पर टहनियां टूटकर गिरने से फाल्ट हो गए। इसके चलते पांच से छह घंटे बिजली सप्लाई ठप रही। बारिश रुकने के बाद पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने सुधार को टीम लगाई हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर बाद एक बजे आसमान में अचानक काली घटाएं छा गईं। तेज हवा चलने के साथ पानी की बौछारें पड़ने लगीं। टनकपुर हाईवे पर निरंजनकुंज कॉलोनी, छतरी चौराहा, नौगवां चौराहा, गांधी स्टेडियम रोड, आवास विकास कॉलोनी, कलक्ट्रेट समेत कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां बिजली के तारों पर टूटकर गिर गईं। फाल्ट होने से बिजली गुल हो गई। शाम सात बजे तक बिजली गुल रही। बारिश होने पर सुधार कार्य दो घंटे तक शुरू नहीं हो पाया। बारिश रुकने पर अधिकारियों ने टीम सुधार के लिए भेज दीं। एसडीओ अतुल कुमार ने बताया कि पेड़ों की टहनियां तारों पर गिरने से फाल्ट हो गए थे। उनका सुधार कराया जा रहा है। 60 प्रतिशत इलाकों की सप्लाई शुरू हो गई है। बाकी का काम अंतिम चरणों में है, जल्द सप्लाई शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें