फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली उपभोक्ताओं ने जेई के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sat, 25 Jul 2015 11:21 PM IST
Bilsnda
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति होने के बावजूद करेली क्षेत्र के तीनों फीडर की बिजली सप्लाई बंद करने के विरोध में उपभोक्ताओं ने जेई के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। व्यवस्था दुरुस्त न होने पर सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

करेली विद्युत उपकेंद्र पर आपूर्ति किए जाने के लिए तीन फीडर हैं। छह माह पूर्व तुर्किया फीडर फुंक जाने पर सिंगीपुर फीडर पर ही लोड डाल दिया गया। फुंके हुए फीडर को अभी तक दुरुस्त नहीं किया गया। नतीजतन सिंगीपुर फीडर पर अधिक लोड पडने की वजह से इस क्षेत्र के जुड़े उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
उपभोक्ताओं ने बताया कि शुक्रवार शाम सात बजे बिजलीघर पर बिजली आ गई, लेकिन जेई ने हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होना बताकर क्षेत्र के तीनों फीडर बंद कर दिए। जानकारी पर उपभोक्ताओं ने बिजलीघर पहुंचकर हंगामा किया तब कहीं जाकर रात करीब दस बजे के बाद आपूर्ति सुचारू हुई। कमोवेश यही स्थिति शनिवार की सुबह भी हुई। इस पर तमाम किसान इकट्ठा होकर बिजलीघर जा धमके और जेई के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। उपभोक्ताओं ने एसडीओ को संबोधित ज्ञापन बिजलीघर में तैनात एसएसओ कढ़ेराम को सौपा। प्रदर्शनकारियों ने रविवार तक विद्युतापूर्ति में सुधार न होने पर सोमवार से अनिश्चित कालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों में सांसद प्रतिनिधि भानुप्रताप सिंह तोमर, जोगा सिंह, बलविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, तरनजीत सिंह, जसवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, मंजीत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


विद्युतापूर्ति न मिलने से राइस मिलर भी परेशान
बिलसंडा। अघोषित विद्युत कटौती से जहां आम उपभोक्ता परेशान हैं, वहीं राइस मिलर भी कम दुखी नहीं हैं। सही ढंग से चार घंटे भी आपूर्ति न मिलने के कारण मिल चलाने के लिए हर रोज बिजली के रेट से कई गुना अधिक डीजल खर्च करना पड़ रहा है। राइस मिलर एसोसिएशन के महामंत्री सोनल जिंदल का कहना है कि बिजली अगर सही ढंग से मिले तो विभाग को हर माह 50 लाख से अधिक रुपयों का लाभ होगा। विद्युतापूर्ति न मिलने की वजह से कई गुना अधिक रुपये उन लोगों को डीजल में खर्च करने पड़ रहे हैं। मिलर बंटी गुप्ता, अनुराग जायसवाल, सचिन जिंदल, अंसार खां, अनवार खां, उमेश गुप्ता, राजीव शुक्ला कटौती बंद करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें