फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग के विरोध में जाम लगाया, प्रदर्शन

Sat, 30 Jan 2016 10:41 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पिपरिया संजरपुर के उपभोक्ताओं ने अघोषित बिजली कटौती के विरोध में शनिवार को बीसलपुर रोड पर जाम लगाकर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गांव पिपरिया संजरपुर के तमाम उपभोक्ता शनिवार को गांव के सामने से गुजर रहे बीसलपुर रोड पर जमा हुए। उपभोक्ताओं ने कुछ देर जाम लगाने के बाद बिजली विभाग के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते ग्रामीण क्षेत्र में पिछले काफी लंबे समय से अघोषित कटौती चल रही है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति काफी रोष दिख रहा था। आधा घंटे बाद उपभोक्ताओं ने जाम और प्रदर्शन स्वयं खत्म कर दिया। सुरेंद्र पाल, बाबूराम, सूरज गिरि, उमाशंकर, प्रमोद, अमित, रामबाबू, विजय पाल, राकेश, समीर, लईक, अकील, राजेश, हरिपाल, हर्षित और रामदयाल समेत तमाम उपभोक्ता शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें