फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के दौरान तार और ट्रांसफॉर्मर में आई खराबी, कई जगह घंटों बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बारिश से एक तरफ गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर शहरवासियों को बिजली संकट से जूझना पड़ा। टनकपुर हाईवे पर और कॉलोनियों में बिजली के तारों और ट्रांसफॉर्मर में फाल्ट हो गया। इससे कई घंटे तक बिजली गुल रही। इसका सुधार कराने के बाद भी बारिश के चलते दिन में कई बार बिजली आती-जाती रही।
विज्ञापन

आंधी-बारिश के बीच शहर या ग्रामीण इलाकों में बिजली की व्यवस्था का गड़बड़ाना कोई नई बात नहीं है। बर्षों से इसी तरह से बिजली की खराब हालत चलती आ रही है। अभी तक कोई समाधान नहीं हो सका। पावर कॉरपेारेशन के अधिकारी शहर के लिए किसी योजना के न होने की बात कहकर अपनी साख बचाते हैं, तो कभी किए गए नाकाफी प्रयासों को ही बेहतर बताया जाता है। नतीजतन, शहर की जनता को बिजली की समस्या से निजात नहीं मिल सकी है। मंगलवार को आधी रात के बाद दिन में भी बारिश होती रही। इस बार भी बिजली संकट गहराने में देर नहीं लगी। टनकपुर हाईवे पर नेहरू ऊर्जा उद्यान, आवास विकास कॉलोनी समेत कई जगहों पर तारों और ट्रांसफॉर्मर में फाल्ट होने से बिजली चली गई। निरंजनकुंज कॉलोनी, एकता नगर, अंबेडकरनगर कॉलोनी, सुभाषनगर कॉलोनी, मोहल्ला कबीर खां, बेलों चौराहा, अशोक कॉलोनी समेत कई इलाकों की बिजली सुबह सात बजे गई तो दोपहर बाद तक नहीं आई। बारिश के चलते सुधार करने में समय लगा। बारिश हल्की होने पर टीमें भेजी गईं और क्षतिग्रस्त तारों को सही कराकर सप्लाई शुरू की गई। मगर इसके बाद भी दिक्कत कम नहीं हुई। दिन भर बारिश के बीच बिजली की आंख मिचौली जारी रही। एसडीओ अतुल कुमार ने बताया कि कुछ जगह पेड़ की टहनियां गिरने से फाल्ट हुए तो इसका सुधार कराकर सप्लाई सुचारु कर दी गई है। बारिश की वजह से सप्लाई एहतियातन बंद करनी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें