फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी समिति चुनाव : पर्चा निरस्त होने पर भड़के समर्थकों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। सहकारी समिति के चुनाव को लेकर जांच के दौरान दो प्रत्याशियों के बीच पर्चा निरस्त कराने को लेकर विवाद हो गया। एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए हंगामा हुआ तो पुलिस पहुंच गई। इसके चलते निर्वाचन अधिकारी को पिंकी देवी का पर्चा दो बार वैध व निरस्त करना पड़ा। अंत में पिंकी का पर्चा निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति के संचालक चुनाव में दाखिल नामांकन पत्रों की बुधवार को जांच की गई। जांच में बाजार खास के वार्ड नंबर 8 से मोनी दीक्षित ने अपने प्रतिद्वंद्वी पिंकी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई। कहा उनके निकट्तम संबंधी सहकारी सेवा समिति में कार्यरत हैं, इसीलिए इनका पर्चा निरस्त किया जाए। इस आपत्ति पर विचार करते हुए निर्वाचन अधिकारी द्वारा पिंकी का पर्चा अवैध करार देते हुए निरस्त कर दिया गया। इसपर पिंकी पक्ष के लोग निर्वाचन अधिकारी के समक्ष पहुंचे और लिखित रूप से पर्चा निरस्त होने का कारण मांगने लगे। उन्होंने सत्ता पक्ष के दबाव में पर्चा निरस्त करने का आरोप लगाया। इसको लेकर काफी देर तक नोकझोंक होती रही। इसके बाद पर्चा फिर वैध कर दिया गया। जानकारी होने पर मोनी दीक्षित के पक्ष के लोग पहंचे तो दोनों के बीच नोकझोंक होती रही। इसपर पुलिस ने मामला शांत करा दिया। निर्वाचन अधिकारी ने अंत में पिंकी का पर्चा निरस्त कर दिया। पिंकी के पति सुनील शुक्ला ने सत्ता पक्ष के दबाव में पर्चा निरस्त करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें