फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत आरक्षण में मिलने लगीं खामियां

Tue, 08 Sep 2015 12:05 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के लिए जारी हुई आरक्षण की अनंतिम सूची में गड़बड़ी की शिकायतें आने लगी हैं। पूरनपुर के लोगों ने ब्लाक क्षेत्र में जिला पंचायत की 11 सीटों में एक भी सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित न होने की शिकायत की है। लोगों ने डीएम कार्यालय और ब्लाक मुख्यालयों पर अपनी शिकायतेें दी हैं।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शासन के निर्देश पर रविवार को जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के आरक्षण की अनंतिम सूची जारी की गई थी। इसमें 10 सितंबर तक आपत्तियां मांगी गई है। सोमवार को डीएम कार्यालय और ब्लाकों में आपत्तियां दर्ज कराने लोग पहुंचे। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुनेंद्र पाल सागर का आरोप है कि सबसे बड़े ब्लाक पूरनपुर में जिला पंचायत की 11 सीटें हैं लेकिन इसमें एक भी सीट अनुसूचित जाति अथवा अनुसूचित जाति महिला के लिए नहीं रखी गई है जबकि ब्लाक क्षेत्र में अनुसूचित जाति की जनसंख्या काफी अधिक हैं। वहीं बिलसंडा ब्लाक में जिला पंचायत की तीनों सीटें आरक्षित कर दी गई हैं। सामान्य अथवा सामान्य महिला के लिए एक भी सीट नहीं छोड़ी गई है।

10 तक की जा सकेंगी आपत्तियां
जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के लिए जारी आरक्षण की अनंतिम सूची के प्रकाशन के बाद अब आपत्तियां ली जानी हैं। इसके लिए 10 सितंबर तक का समय निर्धारित किया गया है। 11 को सभी आपत्तियां डीपीआरओ कार्यालय एकत्र होंगी और 12 व 13 को इनका निस्ताण कराया जाएगा। डीएम से अनुमोदन के बाद 14 सितंबर को आरक्षण की अंतिम सूची जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें