फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चीनी मिल में संचालक पद का चुनाव आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। किसान सहकारी चीनी मिल में संचालक पद पर बरखेड़ा सीट के लिए बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से अपराह्न चार बजे तक वोट पड़ेंगे।
विज्ञापन

चीनी मिल की सहायक निर्वाचन अधिकारी मृदुला ने बताया कि चुनाव केवल बरखेड़ा सीट के लिए होगा। अन्य 10 सीटों पर पूर्व में ही संचालक निर्विरोध रूप से निर्वाचित हो चुके हैं। बृहस्पतिवार को चुनाव खत्म होने के बाद तत्काल मतगणना कर चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। विजेता संचालक को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। चुनाव सकुशल कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। चुनाव के लिए एक बूथ बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें