फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अनीस अहमद उर्फ फूलबाबू की इंट्री से रोमांचक हुआ चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बसपा ने पीलीभीत लोकसभा सीट से पूर्व राज्यमंत्री अनीस अहमद खां उर्फ फूलबाबू को उम्मीदवार घोषित किया है। रविवार को बीसलपुर में हुए एक कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों ने उनके टिकट की घोषणा की। पूर्व राज्यमंत्री की इंट्री से चुनाव रोमांचक होने का दावा किया जा रहा है। जिले के जातीय समीकरण में मतदाताओं का एक बड़ा वर्ग इनका समर्थक बताया जाता है।
विज्ञापन

बसपा के मंडल कोआर्डिनेटर ब्रह्मस्वरूप सागर ने बताया कि अनीस अहमद का टिकट फाइनल हो गया है। रविवार को बीसलपुर में हुए कार्यक्रम में सार्वजनिक मंच से भी इसकी घोषणा कर दी गई है। कार्यक्रम में पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए थे। अनीस अहमद खां उर्फ फूलबाबू की इंट्री से लोकसभा चुनाव में उलटफेर की चर्चा शुरू हो गई हैं।
लोग चुनावी गुणा-भाग में जुटे हैं। जिले में मतदाताओं के जातीय समीकरण की बात करें तो कुर्मी व मुस्लिम मतदाताओं की भूमिका अहम मानी जाती है। फूलबाबू को जमीनी नेता माना जाता है। पूर्व राज्यमंत्री के चुनाव मैदान में आने से चुनावी हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन

-
भाजपा-सपा ने नहीं खोले पत्ते, चर्चा में वरुण का टिकट
भाजपा और समाजवादी पार्टी ने फिलहाल अपने पत्ते नहीं खोले हैं। दोनों पार्टियों ने कई लोकसभा सीटों से उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं लेकिन पीलीभीत सीट पर टिकट को लेकर मंथन चल रहा है। जिले में भाजपा उम्मीदवार को लेकर चर्चा ज्यादा गर्म हैं। वरुण को टिकट मिलेगा या नहीं, हर किसी जुबान पर है। पार्टी के अंदरखाने भी लोकसभा सीट केे उम्मीदवार पर अपने-अपने तर्क दिए जा रहे हैं। कुछ का मानना है कि सांसद वरुण गांधी ही पीलीभीत से दावेदार होंगे तो कुछ लोग सुल्तानपुर से टिकट मिलने की बात कह रहे हैं। उधर, सपा भी पीलीभीत से किसे टिकट दिया जाए, इस पर मंथन पर कर रही है। पार्टी से कई उम्मीदवारों के नामों की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें