फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सहायिका और परिवार के सदस्य ने सीएचसी की टीम से की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव सिसैया जलालपुर के आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चे न मिलने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने केंद्र बंद होने की सूचना भेजने की बात कही तो आंगनबाड़ी सहायिका भड़क गई। सहायिका और उसके परिवार के सदस्य ने स्वास्थ्य टीम से अभद्रता की। स्वास्थ्यकर्मियों ने मामले की शिकायत सीएचसी अधीक्षक व सीडीपीओ से की है।
विज्ञापन

सीएचसी बीसलपुर के चिकित्साधिकारी डॉ. पराग अग्रवाल ने बताया कि वह टीम के साथ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के क्रम में गांव सिसैयi जलालपुर के आंगनबाड़ी केंद्र पर 12:45 बजे बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करने पहुंचे। उस समय केंद्र का गेट बंद था। केंद्र पर कोई बच्चा भी नहीं था।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भी नहीं थीं। सहायिका के परिवार का एक सदस्य केंद्र पर मौजूद था। फोन करने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि वह अवकाश पर हैं। बाद में डॉक्टर ने सहायिका को बुलाने की बात कही। सहायिका के आने पर डॉक्टर ने बच्चों के न होने की बात पूछी।
विज्ञापन

बच्चों को बुलाकर न लाने पर केंद्र बंद होने की सूचना उच्च अधिकारियों को भेजने के लिए कहा। इस बात पर सहायिका भड़क गई। आरोप है कि सहायिका और मौके पर मौजूद उसके परिवार के सदस्य ने डॉक्टर से अभद्रता की। डॉक्टर ने वीडियो बनाने की कोशिश की तो उनका मोबाइल छीन कर फेंक दिया गया।
विज्ञापन

डॉक्टर ने मामले की लिखित सूचना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार और बाल विकास परियोजना अधिकारी को दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें