जिला जज विनय कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित समारोह में तहसील बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
जिन पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई उनमें अध्यक्ष सुरेश चन्द्र मिश्रा, महासचिव सुशील सक्सेना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु बाजपेई, उपाध्यक्ष राजाराम माथुर, कोषाध्यक्ष मनोज सिंह, सहसचिव श्रीपाल सिंह दिनकर, गर्वनिंग काउंसिल (सीनियर) लक्ष्मीकांत शुक्ला, मुनीष शर्मा और गर्वनिंग काउंसिल (जूनियर) मुकेश शुक्ला शामिल हैं। समारोह में निष्पक्षता से तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव कराने वाली अधिवक्ताओं की टीम को सम्मानित किया गया। इस टीम में महेश चंद्र सक्सेना, अशोक अग्रवाल, रमेश चंद्र गुप्ता, विजयपाल श्रीवास्तव और रवि सक्सेना शामिल हैं। समारोह में सीजीएम सुनील कुमार, अपर जिला जज पंकज उपाध्याय, अपर जिला जज (द्वितीय) सत्यप्रकाश, बीसलपुर के सिविल जज (जूनियर डिवीजन) संजय सिंह, एसडीएम बीपी सिंह, तहसीलदार नन्हे लाल, नायब तहसीलदार एमआर थारू और सीओ बीपी सिंह भी मौजूद रहे। अध्यक्षता महेश चंद्र सक्सेना और संचालन प्रदीप सक्सेना ने किया। समारोह में अधिकांश अधिवक्ता मौजूद थे।