फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बंदरों के हमले में वृद्धा और बालिका घायल

Mon, 10 Aug 2026 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
सी एच सी बरखेड़ा पर बन्दर के हमले से घायल वृद्ध महिला संवाद
विज्ञापन
बरखेड़ा। गांव मुसरहा और परई में बंदरों ने एक वृद्ध महिला और एक 12 वर्षीय बालिका को बुरी तरह काटकर घायल कर दिया। दोनों घायलों को उनके परिजनों की ओर से तुरंत बरखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गांव मुसरहा में रविवार को सुबह करीब आठ बजे 65 वर्षीय द्रोपदी देवी अपने घर के बरामदे में चारपाई पर लेटी हुई थीं। अचानक वहां पहुंचे एक बंदर ने उन पर हमला कर दिया। परिजनों ने मशक्कत के बाद जैसे-तैसे बंदर को भगाया। दूसरी घटना में परई गांव में हुई। यहां की 12 वर्षीय बालिका आरती अपने घर के खुले कमरे में बैठी हुई थी। इसी दौरान अचानक आए बंदर ने उस पर हमला कर चार-पांच जगहों पर काटकर गहरे घाव कर दिए। क्षेत्र में बंदरों के बढ़ते आतंक से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें