फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गलत इलाज से बुजुर्ग की आंख हुई खराब, अस्पताल संचालक के स्पष्टीकरण को किया अमान्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। गलत उपचार से एक बुजुर्ग की आंख खराब होने के मामले में निजी अस्पताल के संचालक ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक को अपना स्पष्टीकरण दिया। हालांकि अधीक्षक ने स्पष्टीकरण को अमान्य कर दिया है।
विज्ञापन

गांव परासी रामकिशन निवासी 68 वर्षीय दीनानाथ ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर पिछले सप्ताह शिकायत दर्ज कराई थी। उसमें कहा गया कि उन्होंने माह फरवरीमें नगर के बरेली मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में अपनी आंख का उपचार कराया था। गलत उपचार से उनकी आंख खराब हो गई। उन्होंने मामले की जांच कराने और अस्पताल के डॉक्टर के विरुद्ध कार्रवाई कराने की मांग की थी।
सीएमओ ने इस मामले की जांच करने के निर्देश सीएचसी के अधीक्षक डॉ. आलमगीर को दिए थे। अधीक्षक ने उस निजी अस्पताल के संचालक से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा। अस्पताल के संचालक ने शुक्रवार को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर अधीक्षक को दिए मौखिक स्पष्टीकरण में कहा कि उन्होंने दीनानाथ की आंख का गलत उपचार करने वाले डॉक्टर को अस्पताल से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन

संचालक ने यह भी कहा कि वह दीनानाथ की आंख का उपचार बरेली के एक अच्छे अस्पताल में कराएंगे। उन्हें अपने खर्चे से बरेली ले जाएंगे और उपचार होने के बाद उन्हें अपने खर्चे से उनके घर पहुंचएंगे। अधीक्षक ने बताया कि अस्पताल संचालक को शनिवार को लिखित रूप से स्पष्टीकरण देने को कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें