बीसलपुर। कोतवाली के गांव बौनी में दामाद के घर आए बिहार के बुजुर्ग लापता हो गए। परिजन उनके नदी में डूबने की आशंका जता रहे हैं।
गांव निवासी पप्पू मौर्य ने बताया कि उनके ससुर नालंदा (बिहार) निवासी सरजू कुमार (65) 29 जुलाई को उनके घर आए थे। अगले दिन मंगलवार सुबह को वह गांव से कुछ दूरी पर बह रही कटना नदी के पास घूमने गए थे, लेकिन वापस नहीं आए। वह मूकबधिर थे। बताया कि उन्होंने ससुर की काफी तलाश की, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका। परिजन उनके नदी में डूबने की भी आशंका जता रहे हैं। पप्पू ने शुक्रवार को कोतवाली में मामले की सूचना दे दी है। संवाद