फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: देवहा नदी में कूदा बुजुर्ग, दो घंटे बाद मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर देवहा नदी के पुल से एक बुजुर्ग ने नदी में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बुजुर्ग साइकिल से पुल पर पहुंचा था। उसने साइकिल पुल किनारे खड़ी की और कुछ देर बाद नदी में कूद गया। सूचना पर सुनगढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। जवानों ने नदी में उतरकर बुजुर्ग की तलाश शुरू की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सोमवार शाम बुजुर्ग का शव नदी से खोज लिया गया। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त कराने को लेकर प्रयास कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें