फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पौधों पर बारिश की मार, कारोबार प्रभावित

विज्ञापन
शहर से सटी एक नर्सरी में जलभराव के बीच खराब होते पौधे। संवाद
विज्ञापन
कई प्रकार की प्रजाति पौधों पर लगे कीड़े, पानी भरने से नर्सरी पर पड़ा असर
विज्ञापन


पीलीभीत। बारिश में इन दिनों नर्सरी का कारोबार काफी हद तक प्रभावित हो रहा है। शहर व सटे इलाकों में अपनी नर्सरी लगाकर सुंदर से सुंदर व महंगे पौधे बेच रहे कारोबारियों का पौधा ज्यादातर बरसात के पानी से खराब हो रहा है व कीड़ा लगने पौधा नष्ट तक हो रहा है। वहीं, नर्सरी में जलभराव की भी समस्या कारोबारियों को झेलनी पड़ रही है। इधर, बरसात को देखते हुए ग्राहक भी घरों में नया पौधा लगाने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


इन दिनों बरसात के मौसम में शहर के दो-तीन व ग्रामीण इलाकों में नर्सरी लगाकर पौधे बेचने के लिए कारोबार कर रहे कारोबारियों को बारिश प्रभावित कर रही है। बरसात में उनकी नर्सरी पूरी तरह से जलमग्न हो जा रही है। पौधों की मिट्टी पूरी तरह से जल की सतह में जाने से पौधा खराब हो रहा है। कीड़े लगने से हरसिंगार, मुसंडा, पनसतीय, टिकोमा सहित अन्य जरूरी पौधे नष्ट हो जा रहे हैं। वहीं, बरसात से गुलाब, चांदनी, गुलेहड़, एक्ज़ोरा, बोगनवेलिया, बॉम्बे आम, रात की रानी जैसे पौधे बरसात के पानी से खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन

नर्सरी कारोबारी महेंद्र ने बताया कि बरसाती सीजन में काम तो हल्का होता ही है, बल्कि माल भी सड़ जाता है। इससे काफी घाटा उठाना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें