फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हादसे में बुजुर्ग की मौत, बाइक चालक की हालत गंभीर

विज्ञापन
मोहम्मद हनीफ का फाइल फोटो
विज्ञापन
बीसलपुर। पैदल घर जा रहे गांव भड़रिया निवासी बुजुर्ग की बीसलपुर-बरेली मार्ग पर भड़रिया मोड़ के पास बाइक से टकराकर मौत हो गई। हादसे में बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। बुजुर्ग की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव भड़रिया निवासी मोहम्मद तसलीम ने बताया कि उनके पिता मोहम्मद हनीफ (60) बृहस्पतिवार को देर रात नगर से पैदल गांव आ रहे थे। रास्ते में बरेली हाईवे के भड़रिया मोड़ पर पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में बाइक चालक गांव वेदखेड़ा निवासी नेतराम भी घायल हो गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही दोनों के परिजन अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

देर रात जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मोहम्मद हनीफ की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा। मृतक के पुत्र मोहम्मद तसलीम, मोहम्मद अनवर, मोहम्मद शरीफ, मोहम्मद शाकिर का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है।



बाइक से दुकान जा रहे टेलर की सड़क हादसे में मौत
पूरनपुर। सिले कपड़े देकर बाइक से लौट रहे टेलर की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
हादसा सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र की गढ़वाखंड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र में असम हाईवे से गांव भोपतपुर जाने वाले रास्ते पर शुक्रवार को पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे हुआ। गांव कुर्रैया निवासी नरेश राठौर 46 की गांव भोपतपुर में सिलाई की दुकान है। शुक्रवार को नरेश एक किसान के फार्म हाउस पर सिले हुए कपड़े देकर बाइक से लौट रहा था।
असम हाईवे से भोपतपुर जाने वाले मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। नरेश के परिवार में पत्नी कमला देवी, पांच पुत्री और एक पुत्र है। दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। एक पुत्री की शादी अगले साल फरवरी में होना तय थी। गढ़वाखेंड़ा चौकी इंचार्ज संतोष यादव ने बताया कि नरेश की किसी वाहन की टक्कर से मौत हुई है। टक्कर मारने वाला चालक वाहन लेकर फरार हो गया। शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें