फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: उधारी के रुपये मांगने पर बुजुर्ग को पटककर पीटा, पैर टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। उधारी के रुपये मांगने पहुंचे बुजुर्ग के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर बुरी तरह पटक दिया। इससे बुजुर्ग का पैर टूट गया। पीड़ित ने परिजन के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के गांव महाराजपुर निवासी विशेषवर ने बताया कि पास के ही गांव बूंदीभूड़ निवासी उमेश पर 2160 रुपये आ रहे थे। कई बार मांगने पर नहीं दिए। 25 दिसंबर को बुजुर्ग रुपये की मांग करने के लिए गांव पहुंचा। आरोप है कि इस पर उक्त व्यक्ति ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर बुजुर्ग को बुरी तरह से पटक दिया। इससे बुजुर्ग का एक पैर टूट गया। जानकारी के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। बाहर रह रहे पुत्र के घर आने के बाद बुजुर्ग को थाने लाकर शिकायत की गई। एसओ अचल कुमार ने बताया कि बुजुर्ग का मेडिकल कराया गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें