फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमजोर बूथों को मजबूत करेगी समाजवादी पार्टी : युसूफ

विज्ञापन
जानकारी देते यूसुफ कादरी व साथ मं मौजूद पूर्व विघायक । स्रोत - कार्यकर्ता
विज्ञापन
पीलीभीत। समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। सपा अब ऐसे बूथों को चिह्नित करेगी जहां उसे 50 प्रतिशत से भी कम वोट मिले हों। साथ ही प्रत्येक बूथ पर चार ऐसे लोगों से बातचीत करेगी, जिन्होंने सपा को कभी वोट न दिया हो।
विज्ञापन

पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र के सहप्रभारी युसूफ कादरी ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रत्येक विधानसभा में कम से कम 100-100 कमजोर बूथों को तलाशा जाएगा। ऐसे बूथ जहां सपा को 50 प्रतिशत से भी कम वोट मिले हों, पदाधिकारियों को इसकी रिपोर्ट प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में समाजवादी पार्टी कार्यालय में देनी होगी। इसके साथ ही पदाधिकारी हर एक बूथ कमेटी का सत्यापन करेंगे तथा हर एक बूथ पर ऐसे चार लोग जिन्होंने समाजवादी पार्टी को कभी वोट न दिया हो उनसे बातचीत कर कारण पूछेंगे।
इसके अलावा प्रत्येक बूथ पर जनपंचायतों का आयोजन कर पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाया जाएगा। पदाधिकारी सभी समुदाय के सदस्यों से संपर्क कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे। इस दौरान पूर्व विधायक व प्रदेश सचिव अरशद खां , सतनाम सिंह सत्ता, श्यामा चरण गंगवार, बालकराम सागर, काशीराम सरोज, रामबहादुर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें