फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शिकायतों पर हटे राजीव शर्मा, जगत सिंह का मिला सुनगढ़ी का चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक के बाद एक कई मामलों में पहुंचीं थी शिकायतें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। सुनगढ़ी इंस्पेक्टर राजीव शर्मा को एसपी ने बुधवार देर रात हटा दिया। उनकी जगह पर जगत सिंह को चार्ज दिया है। पिछले दिनों हुई कई घटनाओं को लेकर सुनगढ़ी इंस्पेक्टर पर कार्रवाई तय मानी जा रही थी। इनमें हाल ही में युवती के थाने के सामने गले पर घाव की घटना भी शामिल थी।
सुनगढ़ी क्षेत्र की एक युवती ने कुछ दिनों पहले थाने के गेट पर गर्दन पर ब्लेड मारकर आत्महत्या का प्रयास किया था। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। युवती ने सुनगढ़ी इंस्पेक्टर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। कहा था कि उसके व परिजन के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कर पुलिस अब उसे परेशान कर रही है। जबकि पूर्व में उसे निर्दोष करार दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा हाल ही में एक सिपाही ने ई-रिक्शा चालक की पिटाई की थी। मामला राज्यमंत्री तक पहुंचा था। सुनगढ़ी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया लेकिन सिपाही का नाम नहीं खोला। इससे राज्यमंत्री भी नाखुश थे। शिकायतें एडीजे के यहां तक पहुंच चुकीं थी। इसी को देखते हुए एसपी ने सुनगढ़ी के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार शर्मा को हटाकर एएचटीयू का प्रभारी बना दिया। जबकि एंटी हयूमन ट्रेफिकिंग यूनिट के प्रभारी जगत सिंह को सुनगढ़ी थाने का चार्ज दे दिया। जगत सिंह ने रात में ही आकर चार्ज संभाल लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें