फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सड़क हादसे में आठ वर्षीय बच्ची की मौत

Wed, 03 Sep 2025 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम बरातबोझ में बुधवार दोपहर सड़क हादसे में आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम छा गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन


बरातबोझ गांव निवासी कनक दोपहर करीब तीन बजे मंदिर से घर लौट रही थी। तभी अमरिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गई। हादसे में कनक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार युवक भी घायल हो गया। सूचना पर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटना में प्रयुक्त बाइक को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें