फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बा स्कूल से गायब हुई आठ की छात्रा, हड़कंप

Sun, 14 May 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
बा स्कूल से गायब हुई आठ की छात्रा, हड़कंप
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा शनिवार रात कर्मचारियों को चकमा देकर स्कूल से भाग गई। विद्यालय प्रशासन को खबर लगी तो हड़कंप मच गया। रातभर तलाशने के बाद दूसरे दिन रविवार को वह अपने बुआ के घर मिली, जहां से उसे विद्यालय लाया गया। सूचना मिलने पर डीएम, एसडीएम समेत कई अफसरों ने मौके पर पहुंचकर छात्रा के बयान दर्ज किए। उसका आरोप है कि वार्डन की पिटाई से आहत होकर उसने ऐसा किया। मामले की जांच की जा रही है।न्यूरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली तेरह वर्षीय छात्रा अमरिया ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा है। नौ मई को कुछ सामान मंगाने को लेकर छात्रा और वार्डन प्रभा पांडे के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद छात्रा ने रसोइया के मोबाइल से काल कर शिकायत डीएम से की, जिसमें वार्डन पर मारपीट का आरोप लगाया। इस पर एसडीएम अमरिया पुष्पा देवरार ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी। घटना के तीन दिन बाद शुक्रवार को वार्डन प्रभा पांडे छुट्टी पर चली गईं। उनके स्थान पर चार्ज शिक्षिका शीतल सक्सेना को मिला। शनिवार शाम को चार बजे छात्रा ने खाना खाने से इनकार कर दिया। जिस पर उसको बिस्कुट खिलाए गए। देर शाम साढ़े सात बजे छात्रा लापता हो गई। बा स्कूल के अन्य छात्राओं से जानकारी मिलने पर प्रभारी वार्डन शीतल सक्सेना ने परिसर में तलाशा, लेकिन न मिलने पर बीएसए व न्यूरिया पुलिस को सूचना दी। छात्रा के गायब होने पर हड़कंप मच गया। एसएचओ जसपाल सिंह ने छात्रा के परिवार वालों से संपर्क किया। रिश्तेदारी में रात भर तलाश करते रहे। रविवार सुबह बीएसए मसऊद अख्तर अंसारी विद्यालय पहुंच गए। छात्रा के गायब होने से जुड़ी समस्त जानकारी की। डीएम और एसपी को भी मामले से अवगत करा दिया गया। कुछ ही देर में छात्रा के पिता ने सूचना दी कि वह अपनी बुआ के घर टोंडरपुर गांव में है। जिस पर न्यूरिया एसएचओ महिला पुलिस के साथ गांव गए और छात्रा को लेकर बा स्कूल आ गए। बरामदगी का पता लगते ही डीएम शीतल वर्मा, एसडीएम पुष्पा देवरार, सीओ सदर धर्म सिंह मार्छाल मौके पर पहुंच गए। छात्रा से बातचीत कर डीएम ने पूरे मामले की जानकारी की। जिसमें छात्रा ने वार्डन की पिटाई से आहत होकर भागने की बात बताई। साथ ही आए दिन अभद्रता करने का आरोप लगाया। इस पर डीएम ने एसडीएम पुष्पा देवरार को प्रकरण की बारीकी से जांच कर रिपोर्ट मांगी है। डीएम ने एबीएसए की तैनाती न होने पर बीएसए से कड़ी नाराजगी जताई। विद्यालय में रह रहे अन्य बच्चों के भी बयान लिए गए।             
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें