फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार की मौत, पत्नी व बेटी घायल

Sun, 14 May 2017 10:49 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 बीसलपुर रोड पर गाजीपुर-ज्योराह कल्यानपुर गांव के बीच ओवरटेक करते वक्त बाइक-ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार किसान की मौत हो गई। उसकी पत्नी व डेढ़ साल की बेटी घायल हो गईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के कसरख गांव निवासी 35 वर्षीय कृष्णपाल शनिवार को अपने रिश्तेदार आदित्य के घर आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने पीलीभीत आए थे। साथ में उनकी पत्नी रूबी व डेढ़ साल की बेटी गुड़िया थीं। सोमवार सुबह कूष्णपाल पत्नी व बच्ची के साथ बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। बाइक चला रहे कृष्णपाल हेलमेट नहीं लगाए थे। बीसलपुर रोड पर गाजीपुर और ज्योराह कल्यानपुर गांव के बीच पहुंचने पर कृष्णपाल ने आगे चल रही बाइक को ओवरटेक करने की कोशिश की। तभी उनकी बाइक में सामने ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे दंपति और उनकी बेटी घायल हो गए। यह देख चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। राहगीरों से सूचना मिलने पर जिरौनिया चौकी प्रभारी बलवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दंपति व मासूम को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने कृष्णपाल को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना परिवार वालों को दी गई। जिस पर कुछ ही देर में परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिवारीजनों से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इधर पति की मौत के बाद से पत्नी रूबी बदहवाश है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें