फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पूरनपुर में असम हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस, आठ यात्री घायल

Thu, 28 Sep 2023 01:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

बरेली की ओर से रुपैडिया जा रही रोडवेज की बस असम हाईवे पर गांव हरसिंहपुर के समीप खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
हाईवे किनारे खड़ी दुर्घटनाग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह सड़क हादसा हो गया। बरेली की ओर से रुपैडिया जा रही रोडवेज की बस असम हाईवे पर गांव हरसिंहपुर के समीप खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा होते ही बस में चीख-पुकार मच गई। हादसे में नेपाल और बहराइच के आठ लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


नेपाल के कपिलवस्तु निवासी शंकर, दिल बहादुर की पत्नी शीला, जीवन की पत्नी तुलसा, जीवनलाल, आलोक, रूपैडिया के सतीश वर्मा, संभल के ओमेंद्र, महमूदाबाद के राजीव घायल हुए हैं। घायलों को सीएससी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल लोग अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें