फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाइक और ई-रिक्शा की भिड़ंत में मासूम समेत आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। बमरौली- ईंटगांव मार्ग पर बाइक और ई- रिक्शा की भिड़ंत में मासूम समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया बिलहरा निवासी सलीम अपने ई-रिक्शा से गांव लिलहर से सवारियों को बैठा कर बिलसंडा की ओर जा रहे थे। इस दौरान बमरोली ईंटगांव रोड पर ई-रिक्शा की एक बाइक से भिड़त हो गई।
विज्ञापन

टक्कर लगने से ई-रिक्शा पलट गया। इस कारण राघनी, विशना देवी, सुशीला देवी, रेखा, विकास और छह माह का प्रियांश घायल हो गए। इधर बाइक पर सवार कामरान और अकरम भी घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें