फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डेंगू के आठ और संदिग्ध मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग ने लखनऊ भेजे सैंपल

Sun, 20 Aug 2023 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर में दवा का छिड़काव करते कर्मी ।
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार देर शाम निजी लैबों से कराई जांच में डेंगू के आठ संदिग्ध मरीज मिले हैं। इनकी एनएस-वन रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू की पुष्टि के लिए इनके सैंपल केजीएमयू लखनऊ भेजा हैं।
विज्ञापन

जिले में निजी लैब से पहले 11 मरीजों की एनएस-वन रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इनके सैंपल लेकर केजीएमयू लखनऊ में जांच के लिए भेजे तो तीन में डेंगू की पुष्टि हुई। शुक्रवार शाम को आठ अन्य मरीजों की एनएस-वन रिपोर्ट पॉजिटिव आई। विभागीय टीम ने सभी संदिग्ध डेंगू मरीजों के सैंपल लेेकर जांच के लिए केजीएमयू भेज दिए हैं।
सोमवार को इन सभी की रिपोर्ट आ जाएगी। डेंगू के आठ नए संदिग्ध मरीजों का पता लगते ही टीम के कर्मचारियों ने उनके घर पहुंचकर दवा का छिड़काव कराया। साथ ही लोगों को घर के अंदर और बाहर पानी जमा न होने देने की सलाह दी। घरों के आस पास भी छिड़काव कराया गया। हालांकि अभी स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू की रोकथाम के प्रयास सिर्फ दवा के छिड़काव तक ही सीमित हैं। जिन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है, उन्हें उनके घर पर ही रखा गया है। जिला अस्पताल में अब तक डेंगू वार्ड नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन

-
बरखेड़ा के युवक को दिल्ली में हुआ डेंगू
थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पचपेड़ा का युवक दिल्ली में रहता है। पिछले दिनों उसे बुखार आया। तबीयत खराब होने पर परिजन उसे घर ले आए। यहां निजी लैब में जांच कराई तो एनएस-वन रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उसका सैंपल केजीएमयू भेजा गया। वहां जांच में डेंगू होने की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि युवक को दिल्ली में ही डेंगू हुआ है। उसने जांच यहां कराई है। शनिवार को मलेरिया टीम ने गांव पहुंचकर वहां छिड़काव कराया।

वर्जन:

डेंगू को ध्यान में रखते हुए टीमों को लगाया गया है। जगह-जगह छिड़काव कराया जा रहा है। लोग पानी को इकट्ठा न होने दें। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। लगातार बुखार आने पर जांच जरूर कराएं। - डॉ. आलोक कुमार, सीएमओ

शुक्रवार को आठ अन्य लोगों की निजी लैब से एनएस-वन रिपोर्ट पॉजटिव आने पर उनके सैंपल जांच के लिए केजीएमयू भेजे गए हैं। सोमवार तक रिपोर्ट आ जाएगी। टीमों से दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। - रमेश मौर्य, सहायक जिला मलेरिया अधिकारी

शहर में दवा का छिड़काव करते कर्मी ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें