गांव मुडिया बिलहरा में ग्रामीणों को जागरूक करती आशा कार्यकत्री । स्रोत - स्वास्थ्य विभाग
बिलसंडा। क्षेत्र में मलेरिया का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार कोजांच की तो आठ नए मरीज मिले। इससे अब मरीजों की संख्या 30 हो गई है।
पिछले वर्ष सितंबर व अक्तूबर से डेंगू का प्रकोप शुरू हो गया था। इसकी गिरफ्त में क्षेत्र के कई गांव के लोग आए थे। डेंगू से कई मरीजों की मौत भी हो गई थी। अब गर्मी का मौसम शुरू होने के बाद मलेरिया का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है।
मकरंदपुर, जयपलापुर, राठ, मुड़िया बिलहरा और मरेना में अब तक 22 मरीज मिल चुके हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुड़िसा बिलहारा और मरेना में जांच की तो आठ मरीज और मिले। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बचाव को लेकर जागरूक करने के साथ ही दवा का छिड़काव तेज कर दिया गया है।