फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफसीआई के सहायक मैनेजर साढ़े आठ लाख रुपये पकड़े गए

Tue, 28 Mar 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने चेकिंग के दौरान राज्य भंडारण निगम गोदाम के सहायक मैनेजर गुणवत्ता को साढ़े आठ लाख रुपये समेत हिरासत में लिया है। उनके पास बिठौरा गोदाम का भी चार्ज है। वह रुपये कहां से लाए इसको लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। पुलिस ने आयकर टीम को मौके बुलाकर जांच शुरू कर दी है। एफसीआई गोदाम पर उतार के नाम पर जमकर डाला वसूली होती है। कथित परंपरा के तौर पर होने वाली डाला वसूली की कई बार पहले शिकायतें हो चुकी हैं। वसूली बंटवारे को लेकर पल्लेदारों और गोदाम कर्मचारियों में विवाद हुआ, लेकिन डाला वसूली नहीं रुकी। मंगलवार को आसाम हाइवे पर चेकिंग के दौरान गोदाम से जिला मुख्यालय जा रहे गोदाम के सहायक मैनेजर (गुणवत्ता) को पुलिस ने साढ़े आठ लाख रुपये की नगदी के साथ पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि पूछताछ पर सहायक प्रबंधक ने 19 अप्रैल को अपने भतीजे की होने वाली शादी को लेकर रकम ले जाने की जानकारी दी है। रुपये कहां से लाए गए इसकी जानकारी नहीं दे सके हैं। उच्च अफसरों से बातचीत कर आयकर टीम को बुलाया गया है। पूछताछ के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उधर, गोदाम के सहायक मैनेजर से भारी रकम बरामदगी का मामला राइस मिलर्स, सीड्स और अन्य व्यापारियों में चर्चा का विषय बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें