फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नियमों की अनदेखी करने पर आठ बसों का किया चालान

Sun, 21 Dec 2025 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान बसों में मानक देखते अ​धिकारी। स्रोत विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। शीतलहर और कोहरे की मद्देनजर हादसों को रोकने के लिए जिम्मेदार गंभीर हुए हैं। नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार रात और शनिवार को एआरटीओ ने विशेष अभियान चलाकर 18 बसों को चेक किया। आठ बसों का चालान किया गया।
विज्ञापन

एआरटीओ ने बताया कि चेकिंग के दौरान मार्ग से गुजर रहीं 18 बसों की जांच की गई। इनमें से तीन बसों में निर्धारित सीट क्षमता के अलावा अतिरिक्त सीट लगी पाई गई। इसी प्रकार एक अन्य बस में इमरजेंसी गेट के स्थान पर सीट लगी पाई गई। इसपर उसके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई। इसके अलावा संभागीय निरीक्षक टेक्निकल से इन बसों का निरीक्षण कराकर बसों में किए गए परिवर्तन की सूचना संबंधित जनपदों को प्रेषित कराई गई। इसी प्रकार चार अन्य बसों में सीट क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई गई थी। इसपर इन चारों बसों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई अमल में लाई गई। बसों में चेकिंग के दौरान एलपीजी सिलेंडर को लेकर भी जांच की गई। चेकिंग के दौरान यात्रीकर मालकर अधिकारी बर्डिस चतुर्वेदी, संभागीय निरीक्षक प्राविधिक वैभव सोती मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें