फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व: पर्यटन सत्र से पहले चूका की सूरत संवारने की कवायद, हटों की मरम्मत शुरू

Tue, 15 Sep 2026 04:22 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में नवंबर से शुरू होने वाले नए पर्यटन सत्र की तैयारियां तेज हो गई हैं। वन निगम ने चूका बीच की हटों की मरम्मत शुरू कर दी है। इन हटों को रंग-रोगन कर नया रूप दिया जाएगा। सफारी मार्गों को भी दुरुस्त किया जा रहा है। 

विज्ञापन
चूका बीच में बनीं खूबसूरत हटें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र की आहट के साथ तैयारियां तेज हो गई हैं। पर्यटकों के पसंदीदा चूका बीच की पुरानी हटों को नए सत्र से पहले संवारने का काम शुरू हो गया है। वन निगम ने सोमवार से हटों की मरम्मत शुरू करा दी। इसके बाद रंग-रोगन कर उन्हें नया लुक दिया जाएगा। पीटीआर प्रशासन भी जंगल के सफारी मार्गों को दुरुस्त कराने की तैयारी में जुट गया है।

विज्ञापन


शासन के निर्देश के मुताबिक पीलीभीत टाइगर रिजर्व का नया पर्यटन सत्र नवंबर में शुरू होना है। इसे लेकर प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्वों में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि नवंबर की शुरुआत में मौसम का मिजाज बदलने और बारिश होने की स्थिति में जंगल के कच्चे रास्तों पर सफारी संचालन प्रभावित होने की आशंका रहती है। इसके बावजूद पीटीआर प्रशासन ने समय से तैयारियां पूरी करने की कवायद शुरू कर दी है। 

समय से पूरी होंगी तैयारियां
पीटीआर के डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश के अनुसार आगामी पर्यटन सत्र को समय से शुरू कराने की तैयारियां चल रही हैं। चूका बीच की हटों की मरम्मत शुरू हो गई है। मुख्य सफारी मार्गों समेत पर्यटन से जुड़े अन्य कार्य भी जल्द शुरू कराए जाएंगे, ताकि पर्यटकों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफारी मार्ग भी होंगे दुरुस्त
चूका बीच के साथ पीटीआर प्रशासन जंगल के प्रमुख सफारी मार्गों को भी दुरुस्त कराने की तैयारी कर रहा है। बारिश के दौरान खराब हुए रास्तों को ठीक करने के साथ पर्यटन से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं पर भी काम किया जाएगा। अधिकारियों का जोर सत्र शुरू होने से पहले पर्यटकों के लिए सुरक्षित और सुगम सफारी व्यवस्था तैयार करने पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें