फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: देहारादून के लिए चलेगी बस, कवायद तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। देहरादून के लिए जल्द ही बस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसको लेकर विभागीय अफसरों की कवायद को तेज कर दिया गया है। लंबे समय से इस मार्ग पर बस संचालन को लेकर विभागीय स्तर से प्रक्रिया चल रही थी। जल्द ही बस का संचालन शुरु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

स्थानीय डिपो से करीब 107 बसों का संचालन किया जा रहा है। इनमें सबसे अधिक बसों का संचालन दिल्ली मार्ग पर हो रहा है। इसके अलावा बसें अन्य मार्गों पर संचालित हैं। जिले में काफी संख्या में श्रमिक देहरादून में काम करने के सिलसिले में जाते हैं। देहरादून के लिए एक भी बस संचालन नहीं किया जा रहा है। ऐसे में यह सभी श्रमिक निजी वाहनों में बैठकर यात्रा करने को मजबूर हैं। क्षेत्रीय लोगों की मांग को देखते हुए विभागीय अफसरों की ओर से लंबे समय से इसको लेकर पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

एआरएम प्रांशु पाठक ने बताया कि बस के संचालन को लेकर पत्राचार किया जा रहा है। अफसरों के आदेश के बाद बस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें