फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्रदर्शन कर सीएमओ का फूंका पुतला

विज्ञापन
पूरनपुर मंडी समिति परिसर में प्रदर्शन कर पुतला फूंकते व्यापारी । संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। सब्जी आढ़तियों और व्यापारियों ने कुछ दिन पूर्व जिला अस्पताल परिसर में खुले में महिला के प्रसव और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से शिशु की मौत के मामले में प्रदर्शन किया। सीएमओ का प्रतीकात्मक पुतला भी फूंका। साथ ही उच्च स्तरीय जांच कराकर लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मंडी समिति परिसर में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय मंत्री विजय पाल विक्की के नेतृत्व में सब्जी व्यापारी एकत्र हुए। व्यापारियोंं ने चार दिन पहले जिला अस्पताल में खुले में महिला के प्रसव और उसके शिशु की मौत पर रोष व्यक्त कर प्रदर्शन किय। साथ ही सीएमओ का प्रतीकात्मक पुतला फूंका।
इस दौरान हुई सभा में व्यापारी नेता विजय पाल विक्की ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है। अस्पतालों में पहुंचने वाले मरीजों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। जिला अस्पताल में प्रसव पीड़ा को लेकर पहुंची महिला को अगर समय रहते अस्पताल में भर्ती कर लिया जाता और उसके शिशु की देखरेख होती, तो शिशु की मौत नहीं होती।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने उच्च स्तरीय जांच कराकर लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई और स्वास्थ्य विभाग के हालात को सही कराने की मांग की। प्रदर्शन कर पुतला दहन करने वालों में खालिद रजा बरकाती, अफरोज, आसिफ, नन्हें खां, इशहाक, किश्वर, राजू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें