फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: इंस्टाग्राम पर युवती से की दोस्ती, बाद में किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। बिलसंडा के एक गांव में रहने वाली युवती से इंस्टाग्राम के जरिये एक युवक ने दोस्ती की। बाद में राजस्थान के एक धार्मिक स्थल पर ले जाकर उसने और उसके दोस्त ने दुष्कर्म किया। कई शिकायतों के बाद भी बिलसंडा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिसके बाद युवती ने मामले की शिकायत सीओ से की।
विज्ञापन

कस्बे की रहने वाली युवती ने बताया कि इंस्टाग्राम के जरिये बरेली के कस्बा शीशगढ़ के एक युवक से परिचय हुआ। उस युवक ने 31 दिसंबर 2023 को उसे बरेली के सेटेलाइट बस स्टेशन पर बुलाया। युवक के साथ उसका एक मित्र भी था। दोनों युवक उसे राजस्थान के एक धार्मिक स्थल पर ले गए।
जहां एक कमरा लेकर युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उन लोगों ने आपत्तिजनक वीडियो भी बना ली। शीशगढ़ के युवक ने आश्वासन दिया कि वह कुछ दिन बाद उसके साथ विवाह कर लेगा। बाद में युवकों ने उसे बरेली के सेटेलाइट बस अड्डे पर छोड़ दिया।
विज्ञापन

अगले दिन उसे युवक ने फोन पर शादी करने से मना कर दिया। युवक ने यह भी कहा की यदि उसने इस मामले को उजागर किया तो उसकी आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दी जाएगी। युवती ने थाना बिलसंडा में मामले की नामजद तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
युवती ने शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष नईम रजा के साथ सीओ विशाल चौधरी को प्रार्थना पत्र दिया। सीओ ने कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र बिलसंडा थाना प्रभारी को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें