पीलीभीत। अंग्रेजी माध्यम के परिषदीय स्कूलों में तैनात शिक्षकों को अंग्रेजी में दक्ष बनाने की कवायद शुरू की गई है। प्रयास है कि बच्चों को पढ़ाते समय उनसे अंग्रेजी में बात भी की जाए। शिक्षकों का कौशल बढ़ाने के लिए दीक्षा एप के माध्यम से इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स शुरू किया गया है।
बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जनपद में 140 मॉडल प्राथमिक स्कूल अंग्रेजी माध्यम से संचालित किए जा रहे हैं। इन स्कूलों में 400 शिक्षक तैनात हैं। अंग्रेजी माध्यम के स्कूल होने के बाद भी अधिकांश शिक्षक पढ़ाई के दौरान बच्चों से हिंदी में वार्तालाप करते हैं। परिषदीय स्कूलों की दशा सुधारने की ऑपरेशन कायाकल्प के माध्यम से तेजी से कार्य चल रहा है। लगभग 85 फीसदी कार्य भी पूरा हो चुका है। इधर, अब शासन ने अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में पठन-पाठन के स्तर को ऊपर उठाने का कवायद शुरू की है। बेसिक शिक्षा विभाग के मुताबिक अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स शुरू किया जा रहा है। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों को भी इस योजना में शामिल किया गया है। बीएसए चंद्रकेश सिंह ने बताया कि शिक्षक दीक्षा एप के जरिये अंग्रेजी बोलने का कौशल बढ़ा सकते हैं। इसके लिए शिक्षकों को अपना पंजीयन एप पर कराना होगा। इसके बाद बताए गए तौर तरीकों का पालन कर अंग्रेजी को सीखा जा सकता