फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसे बोर्ड ने 23 अंक दिए, स्क्रूटनी के बाद जिले की टॉप टेन सूची में हुई शुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। साल भर मेहनत करने और अच्छे से परीक्षा देने के बाद जब खुशियां मनाने का समय आया तो यूपी बोर्ड की लापरवाही ने ग्रहण लगा दिया। ऐसा ही कुछ अंगूरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्रा रिया वर्मा के साथ हुआ। हालांकि स्क्रूटनी के बाद रिया जिले के टॉप टेन सूची में छठे स्थान पर पहुंच गई।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला खैरुल्लाशाह निवासी राजेश वर्मा और मंजू वर्मा की पुत्री रिया ने वर्ष 2020 में इंटरमीडिएट परीक्षा दी थी। रिया ने परीक्षा में 392 अंक प्राप्त किए। जबकि रिया को इससे अधिक नंबर आने की उम्मीद थी। उसे अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा भी था। इस पर रिया ने बोर्ड के परिणाम को चुनौती देते हुए स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया। अब स्क्रूटनी का नतीजा आया तो रिया ने जिले की टॉप टेन सूची में छठवां स्थान हासिल कर बोर्ड की लापरवाही सामने ला दी। रिया ने बताया कि स्क्रूटनी के दौरान भौतिक विज्ञान की उत्तर पुस्तिका पर 52 अंक अंकित थे, मगर मार्कशीट में मात्र 23 अंक देकर उत्तीर्ण दिखा गया। इधर स्क्रूटनी के बाद बोर्ड द्वारा दूसरी संशोधित मार्कशीट भेजी गई। जिसमें उन्हें 392 के स्थान पर 421 अंक दिए गए। रिया ने बताया कि यह बहुत पीड़ा देने वाला वक्त था, लेकिन इसमें सुधार हो गया है। रिया भविष्य में आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती है। वह अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गणित के शिक्षक को देती हैं। गांधी प्रेक्षागृह में रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान डीएम पुलकित खरे ने इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में छठा स्थान प्राप्त करने पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें