फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक ने किया मूल्यांकन केंद्रों का दौरा, व्यवस्थाएं देखीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। लॉकडाउन के बीच शुरू हुए यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का जायजा लेने के लिए बरेली मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक ने दोनों मूल्यांकन केंद्रों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षकों को मास्क और ग्लब्स पहनने के साथ सामाजिक दूरी का पालन करते हुए उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने की सलाह दी। उन्होंने परीक्षकों द्वारा चेक की गई उत्तर पुस्तिकाओं को दोबारा चेक किया। उसमें किसी तरह खामी नहीं मिली। जेडी को निरीक्षण में सब कुछ ठीक मिला।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर एक बजे संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार ने जीजीआईसी केंद्र पर पहुंचकर कुठार का निरीक्षण किया। उसमें मूल्यांकन वाली उत्तर पुस्तिकाओं के बंडलों पर लगी मुहर और सील चेक की गई। इसके अलावा उन्हें कक्ष में जाकर मूल्यांकन को भी देखा। कई परीक्षक बिना मास्क लगाए मूल्यांकन करते दिखे। जेडी ने उन्हें मास्क और ग्लब्स पहनकर काम करने की सलाह दी। इसके साथ ही परीक्षक द्वारा हाईस्कूल की जांची हुई एक उत्तर पुस्तिका को स्वयं दोबारा चेक किया। इसके बाद संयुक्त शिक्षा निदेशक ने ड्रमंड कॉलेज में भी यूपी बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन का निरीक्षण किया। फिलहाल दोनों केंद्रों पर कहीं भी कोई कमी नहीं पाई गई। जेडी ने जीजीआईसी की प्रधानाचार्य अनीता सिंह और ड्रमंड कॉलेज के प्रधानाचार्य ओपी गंगवार को निर्देश दिए कि वह मूल्यांकन शुरू होने से पहले ही परीक्षकों और डीएचई की स्क्रीनिंग कराएं। अगर किसी भी परीक्षक में बुखार, खांसी और जुकाम के लक्षण दिखें तो उन्हें ड्यूटी पर न बुलाया जाए। 25 मई तक हर हाल में मूल्यांकन समाप्त करने के निर्देश दिए। दूसरे दिन जीजीआईसी केंद्र पर 221 डीएचई और परीक्षकों ने मिलकर हाईस्कूल की 9968 उत्त्र पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। ड्रमंड कॉलेज में 170 परीक्षक और डीएचई ने इंटरमीडिएट की 6524 का मूल्यांकन किया।
दोनों मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया गया। व्यवस्थाएं ठीक मिली हैं। कुुछ परीक्षक बिना मास्क मूल्यांकन करते मिले थे। दोनों मूल्यांकन केंद्र के व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह 25 मई तक हर हाल में मूल्यांकन के काम को समाप्त करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ, प्रदीप कुमार, संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें