फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी स्टेडियम में हुई मंडलीय क्रिकेट चयन प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से गांधी स्टेडियम में शनिवार को मंडलीय विद्यालीय क्रिकेट चयन प्रतियोगिता हुई। इसमें मंडल के चारों जिलों की टीमों ने भाग लिया। प्रदर्शन के आधार पर अंडर 14 बालक वर्ग और अंडर 19 बालिका वर्ग मंडलीय टीम का चयन किया गया।
विज्ञापन

गांधी स्टेडियम में शनिवार को हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ सीएंडजे इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉ. मनोज गुप्ता और जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने किया। बालिका वर्ग में मात्र बरेली की टीम ने प्रतिभाग किया। जबकि बालक वर्ग में पीलीभीत के अलावा बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के संयोजक सीएंडजे इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रदर्शन के आधार पर अंडर 14 बालक वर्ग और अंडर 19 बालिका वर्ग मंडलीय टीम का चयन किया गया। चयनकर्ता के रूप में सलीम शहजादा, सह सचिव राजेश शुक्ला, यासीन खां, शाहिद रजा, अमन वर्मा, सुमित सिंह, छोटेलाल आदि मौजूद रहे।
अंडर 14 में इनका हुआ चयन
अजीत कुमार, फैजान जाफरी, लक्की राठौर, शिवांश पांडेय, अभिषेक मौर्या, दिलनवाज, नितिन मौर्या, विवेक पुरी (बरेली), निशांत मिश्र (शाहजहांपुर), किशन कश्यप(बदायूं), अनमोल सिंह, कपिल सिंह, मोहम्मद शोएब, मोहम्मद अयान, उत्कर्ष शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर 19 में चयनित हुए खिलाड़ी
गुनगुन, मुस्कान, महक, संजना, करिश्मा, अमनप्रीत, पूजा, दीक्षा, वैष्णवी, वर्षा श्रीवास्तव, कृतिका, अंजली, प्रियंका, जयंती, सनोवर वारसी, आकांक्षा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें