पीलीभीत। नवाचारी शिक्षण गतिविधियों को जनमानस तक पहुंचाने का कार्य कर रहे मिशन शिक्षण संवाद को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए बैठक हुई। बैठक में सभी ब्लाकों में ब्लाक कोआर्डिनेटर मनोनीत किए गए।
मॉडल स्कूल बरहा में जिला संयोजक राजवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले के शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। बैठक में जिला संयोजक ने मिशन शिक्षण संवाद के बारे में बताते हुए मिशन के उद्देश्यों और विभिन्न आयामों से सभी को अवगत कराया। बैठक में जनपद के सातों ब्लॉकों के कोआर्डिनेटर बनाने पर सहमति बनी। जिसके उपरांत सर्वसम्मति से विकास क्षेत्र ललौरीखेड़ा से अजय गुप्ता, मरौरी से वैभव जैसवार, बरखेड़ा से सोनिल कुमार, अमरिया से निधि मिश्रा, बिलसंडा से अनुज शर्मा, पूरनपुर से वीरेंद्र प्रताप सिंह तथा बीसलपुर से मनोहर लाल गौतम को ब्लॉक कोआर्डिनेटर मनोनीत किया गया। बैठक में सभी ब्लॉक कोआर्डिनेटर को शपथ दिलाई गई। इस दौरान राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित संतोष खरे को मिशन शिक्षण संवाद का लोगो देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर ममता गंगवार, गीता कुमारी, प्रीति सिंह, सय्यदा, भारती संतवानी, शैलेंद्र जैसवाल, अजय कुमार, देवेंद्र कंहैया, नरेश कुमार, लालकरन आदि मौजूद रहे।